spot_img
Homeलाइफस्टाइलपतराटोली स्थित शंख नदी तट पर छठ महापर्व संपन्न।

पतराटोली स्थित शंख नदी तट पर छठ महापर्व संपन्न।

श्री शुभकामना छठ पूजा समिति ने की विद्युत तथा साफ सफाई की व्यवस्था ।

अनामिका भारती।लोहरदगा:श्री शुभकामना छठ पूजा समिति पतराटोली के तत्वाधान में छठ महापर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।संध्या अर्घ्य तथा प्रात : अर्घ्य के समय हजारों श्रद्धालु एवं छठवर्ती उपस्थित हुए ।समिति की ओर से विद्युत की व्यवस्था ,रोड साफ सफाई की व्यवस्था तथा नदी के बीचो-बीच डैम का रूप बनाने हेतु चार दिन से समिति के पदाधिकारी लगे हुए थे ।समिति का प्रत्येक वर्ष यह प्रयास रहता है कि छठवर्तियों एवं दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो ,अब लोग शहर से गांव की ओर नदी पर ही विश्वास करते हैं।

छठ जैसे महान पर्व को बहते हुए पानी में ही अर्घ देने की परंपरा है। जिसे साकार करने के लिए समिति के सभी लोग तन मन धन से लगे रहते हैं ।समिति के लोगों ने बताया की नदी को बांधने हेतु जेसीबी मशीन का सहारा लिया गया।उपरोक्त जेसीबी की व्यवस्था अमरनाथ जी तथा लोहरदगा के नगर परिषद के द्वारा की गई।समिति ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा पुनः अगले वर्ष इससे भी अच्छा व्यवस्था देने हेतु अभी से ही निर्णय लिया गया। उपरोक्त सभी कार्यक्रम में श्री शुभकामना छठ पूजा समिति के अध्यक्ष कुंदन साहू, सचिव राहुल साहू, कोषाध्यक्ष सोहन साहू ,अभिषेक साहू, लाल नितेश नाथशाहदेव, विशाल ठाकुर, रणधीर साहू उपस्थित रहे तथा संरक्षक मंडली के विनोद सिंह, सुरेश ठाकुर, कमला देवी, उदय दत्ता, मनोज गुप्ता उर्फ “मन्ना” अरविंद यादव ,कुमार सुमन साहू ,प्रभात भगत ,राजेश कुमार साहू ,परनीत सहदेव, अजय कुमार माधुर ,लाल नवल सहदेव, ओकार सहदेव, गोपाल सिंह, प्रभु गुप्ता,दिलीप सिंह ,सुनील छत्री, दिनेश प्रसाद, अनुज कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular