spot_img
Homeप्रदेशजिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने जिले में कार्यरत पीएलवी के साथ...

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने जिले में कार्यरत पीएलवी के साथ समीक्षा बैठक की।

अनामिका भारती।लोहरदगा:व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभाकक्ष में 17 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सचिव राजेश कुमार ने जिले में कार्यरत सभी पीएलवी के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें पूर्व में आयोजित सभी कार्यक्रम और निर्देशानुसार पीएलवी के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही झालसा, रांची के द्वारा आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने बताया कि झालसा, रांची के निर्देशानुसार चयनित 16 पंचायत में पीएलवी की नियुक्ति की गई है। जो अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच कानूनी जागरूकता फैलाने के साथ उनकी मदद करेंगे। उन्होंने सभी नवचयनित पीएलवी को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की बात कही। वहीं उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पीएलवी को झालसा के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करने की बात कही। वहीं उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, डायन बिसाही मामले को लेकर हेल्पलाइन नंबर 181 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबर पर एक बार जरूर कॉल करें और जानने का प्रयास करें कि यह काम करता है या नहीं। उन्होंने झालसा, रांची द्वारा शुरू किए गए 90 दिवसीय जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान पीएलवी के द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगों के बीच कानून से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

साथ ही विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं के बीच वाद विवाद, निबंध, पेंटिंग, भाषण, प्रभात फेरी आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बाल विवाह, साइबर ठग, ड्रग, डायन बिसाही, बाल मजदूरी आदि के बारे लोगों को जागरूक करना है। वहीं महिला, दिव्यांगजन, एसटी एससी, वृद्धजन, हाशिया से संबंधित लोगों की मदद करनी है। उन्होंने कहा कि सभी पीएलवी एक दूसरे के सहयोग से कार्य को पूरा करेंगे। आप अपने क्षेत्र में अपने लोगों से अच्छे से जुड़ सकते है। जिससे आपको कार्य करने में सुविधा होगी।

कहा कि नुक्कड़ नाटक लोगों में जागरूकता लाने के लिए अच्छा माध्यम है। नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों में जागरूकता लाने का कार्य किया जाएगा। मौके पर नेमहंती मिंज, रवि लोहरा, गौतम लेनिन, रोहित कुमार, शाहिद हुसैन, छाया देवी, दीपक कुमार, इजहार अहमद, दुखिता मिंज, अशोक यादव, प्रियांशु यादव, मंजू खाखा, पुनू देवी, सीमा कुमारी, जितनारायण साही, अनिमा एक्का, अनीता कर्मकार, अजहर अहमद, सारू कुंवर गोप, योगेंद्र राम, हाफिजूल अंसारी, विशाल सोनी, प्रियंका कुमारी, रेणु कुमारी, शीत महतो, धनेश्वर साहू, बबलू सिंह, देवमनी कुमारी सहित अन्य पीएलवी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular