अनामिका भारती लोहरदगा लोहरदगा:इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के नामांकन पश्चात होटल पर्ल में लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद की अध्यक्षता में जिला के सभी प्रखंड एवं 20 सूत्री अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमे प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने,सांगठनिक मजबूती,चुनाव की रूपरेखा इत्यादि विषयों पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श कर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही प्रखंडों में सफलतापूर्वक चुनाव संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया गया। बैठक में विशेष रूप से विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक रौनक इकबाल, जिला महासचिव सदरुल अंसारी, सामूल अंसारी, जिला सचिव रविंद्र सिंह खेरवार, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अरशद अयूब, जिला यूथ अध्यक्ष विशाल ड़ुगंड़ुग ,कैरो प्रखंड कांग्रेस कमिटी सह 20 सूत्री अध्यक्ष अनीस अहमद, प्रखंड अध्यक्ष भंडरा जुगल भगत, प्रखंड अध्यक्ष पेशरार विनोद सिंह खेरवार ,किस्को प्रखंड अध्यक्ष युनुस अंसारी, आजाद खान ,मुनीम अंसारी, प्रवीण पांडे, जुबेर अंसारी आदि उपस्थित थें।
Our Visitor
0
3
9
1
0
7
Views Today : 9
Total views : 51158