प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू,सांसद सुखदेव भगत ,इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी हुये शामिल।
ब्यूरो चीफ अनामिका भारती:लोहरदगा: गुरुवार को लोहरदगा विधानसभा से कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव ने अनुमंडल कार्यालय(निर्वाचन ऑफिस) पंहुच अपना नामांकन दाखिल किए।नामांकन से पूर्व उन्होंने राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं अपने कार्यकर्ताओं के साथ में झखरा कुम्बा पंहुचकर सरना स्थल में माथा टेक पूजा अर्चना किए। इसके साथ ही हजरात बाबा दुखन:शाह मजार शरीफ पंहुच चादरपोसी एवं दुवा किए। साथ ही हनुमान मंदिर पंहुच पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए एवं सभी ने एक साथ आशीर्वाद मांगा।इसके साथ ही नामांकन करने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल करने पंहुचे।इस मौके पर कांग्रेस प्रत्यासी का स्वागत कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन दल के विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया ढोल नगाड़ा झंडा लेकर कचहरी मैदान लोहरदगा में सभा किया गया। इस सभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के केशव कमलेश कमलेश ने कहा की लोहरदगा विधानसभा के प्रत्याशी कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा नामांकन आज किया गया जो एक विजय का शंखनाथ है लोहरदगा की धरती कांग्रेस की है जिसका उदाहरण आज हमारे बीच कांग्रेस का सांसद और विधायक दोनों है कार्यकर्ताओं को कहा की अपना कांग्रेस का वर्चस्व इंडिया गठबंधन का वर्चस्व यहां बनाए रखें।और फिर एक बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनाए।राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद ने कहा लोहरदगा कांग्रेस यह यहां की जनता हमेशा कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देती है हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक बार फिर अपनी ताकत को दिखाते हुए जिस प्रकार अगली बार 2019 में भारी मतों से अपने भी प्रत्याशी को विजय बनाएं इस बार उससे अधिक मतों से विजय बनाने का कार्य करें। लोकसभा सांसद सह पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सभी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में हम सभी जीत हासिल किए हैं इस प्रकार इस विधानसभा चुनाव में हम सभी को एक होकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करे और एक बार फिर झारखंड में विकास की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनाने का काम करेंगे। नामांकन के बाद सभा को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा चुनाव में हम हक के साथ अपने क्षेत्र के जनता के पास जाकर अपनी जनकल्याणकारी योजना को बदलते हुए अपना कार्य करेंगे और निश्चित तौर पर जो विकास का कार्य है हमारी सरकार हमारे विधायक के कार्यकाल में किया गया उन सभी कार्यों से आज हमें फिर से इस विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त होगी और पूर्व की भांति अधिक मतों से इस चुनाव में जीत हासिल होगी। जेएमएम जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के लिए सभी गठबंधन की पार्टी खास करके झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एक होकर मिलजुल कर अपने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजय बनाकर हेमंत सोरेन की सरकार बनायेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में वक्ताओं ने अपनी बातो को रखा इस कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने किया।प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकती अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत, छतीसगढ़ प्रभारी अमरजीत भगत, पूर्व विधायक विनय भगत,जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता,निशीथ जायसवाल, रोहित उरांव, आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश कुमार छोटू, जे एम एम के अध्यक्ष मोज्ज्मिल अहमद, माले महेश सवारियां समेत कांग्रेस के सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सभी सम्मानित प्रकोष्ठ के पदधिकारी, सभी विंग के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष, समेत कंग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुये।