अनामिका भारती।लोहरदगा:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने सोशल मीडिया के एक्स पोस्ट पर सांसद सुखदेव भगत के द्वारा भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदर्भ में अनर्गल प्रलाप कर इन संगठनों को समाज को विषाक्त करने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता ने इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि सांसद दिगभ्रमित तथा अति महत्वाकांक्षी भावनाओं के कारण इस तरह के बयान देते आ रहे हैं,


उन्हें पता होना चाहिए कि आरएसएस राष्ट्रवादी, देश की एकता और इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

राष्ट्र में किसी तरह के संकट में संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र प्रथम के उद्घोष के साथ समर्पित हो जाते हैं,

चाहे वह चीन के साथ युद्ध का समय हो अथवा किसी तरह का आपदा। सांसद महोदय को इतिहास की जानकारी रखनी चाहिए, भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास के साथ-साथ विश्व में भारत को विश्व गुरु बनाने कीओर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ रही है।

भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने सांसद से आग्रह किया है की केवल लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के विकास और इसमें निवास करने वाले लोगों के उत्थान का प्रयास करें।