spot_img
Homeस्वास्थस्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक परिश्रम के साथ-साथ खानपान भी सही रखें:डॉ...

स्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक परिश्रम के साथ-साथ खानपान भी सही रखें:डॉ कुमुद अग्रवाल।

अनामिका भारती।लोहरदगा:सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे लगातार 145 वॉं सप्ताह के रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, संजय चौधरी एवं अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए

और सभी ने भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नमन किए।इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन,यूरिक एसिड,ब्लड ग्रुप, शुगर, बी पी,वजन,हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि का निशुल्क जांच किया गया,एवं अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही कराई जाती है।जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा की अगर आप स्वस्थ हैं तो मस्त है ,स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है।

इससे बड़ी कोई पूंजी नहीं,स्वस्थ शरीर ही जीवन का मूल आधार है।डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक परिश्रम के साथ-साथ खानपान भी सही रखें एवं नियमित रूप से सुबह-सुबह योग एवं व्यायाम करें और समय-समय पर अपना स्वास्थ चेकअप अवश्य कराएं, जिससे कि कोई भी होने वाली बीमारियों को पता चल सके।उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल,सहसचिव संजय चौधरी,अनामिका भारती व सुबोध महतो ने कहा की प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना एवं अपनेजनों का स्वास्थ चेकअप करवा कर अपने बीमारियों का इलाज भी करवा रहे हैं।यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगाई जाती हैं।

शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ,डॉ कुमुद अग्रवाल,अवधेश मित्तल,संजय चौधरी,अनामिका भारती,राजीव यादव,सुबोध महतो,गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता,सत्यम सर्राफ,अंजलि सर्राफ,अशोक अग्रवाल,अतुल सर्राफ,शैल रानी,रामजी प्रसाद,कमला देवी,मोतीलाल अग्रवाल,कांति देवी,तपेश्वर अग्रवाल,तुलसी उरांव,बिहारी उराँव,डोमन चंद्र कर्मकार,जयप्रकाश कुमार,काव्या गोयल,फुलवंती देवी,जानवी कुमारी,जानसी कुमारी, गोपाल राम वर्मा,रुपेश चौधरी,पूनम देवी,राहुल कुमार,मीरा देवी,कुणाल साहू,सुशील कुमार,अनीता देवी,अशोक कुमार शाह,उदय कसेरा,रमेश शर्मा,संजू कुमारी,शांति देवी,विकास कुमार,नीलम देवी,राजू अग्रवाल,रेणु देवी,अनूप महतो,संजय साहू,अजय साहू,रीता देवी,ज्ञान रंजन कुमार,मंजीत आर्य,ताराराय भंडारी,बिरजू प्रसाद,रोशन कुमार,दीपक राम,सुमंत उरांव,तृषा कुमारी,तन्नू कुमारी आदि थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular