spot_img
Homeराजनितिजेएमएम प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, कांग्रेस भाजपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने...

जेएमएम प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, कांग्रेस भाजपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा जेएमएम का दामन।

महुआडांड़ महुआडांड़ प्रखंड स्थित डाक बंगला परिसर में झामुमो प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व शिक्षा मंत्री सह केन्द्रीय उपाध्यक्ष बैजनाथ राम मौजूद हुए।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संयोजक प्रमुख लाल मोती नाथ साहदेव व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे पूर्व जिला सचिव शमशुल होदा लातेहार जिला परिषद विनोद उरांव, जिला परिषद सरयू बुद्धेश्वर उरांव, पूर्व केंद्रीय सदस्य महिला मोर्चा अनीता मिंज, केंद्रीय सदस्य सह जिला बीस सुत्री सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम, संगठन जिला सचिव पौल एक्का मौजूद थे। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत माला पहना कर व गुलदस्ता देकर किया गया।

जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन सहजाद आलम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। पूर्व जिला परिषद इग्नेशिया केरकेट्टा, पूर्व जिला परिषद मणिना कुजूर, पूर्व मदीना मस्जिद सदर परवेज आलम, वह सभी अतिथियों के द्वारा सभा को संबोधित किया गया और संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श भी की गई।

इसके उपरांत पूर्व शिक्षा मंत्री सह केन्द्रीय उपाध्यक्ष बैजनाथ राम जिला संयोजक लाल मोतीनाथ शाहदेव के हाथों कांग्रेस बीजेपी से टूटकर लोगों ने जीएम का दामन थामा। जिसे सदस्यता पत्र व पट्टा पहनकर स्वागत किया गया। मौके पर लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि महुआडांड़ में संगठन काफी मजबुत हो रहा है। लोग पार्टी के कार्यकलाप से खुश होकर अन्य दलो से आकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

वही कांग्रेस के पूर्व महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष रुडोल्फ खलखो अपने समर्थकों के साथ परहाटोली पूर्व पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दमन थामा। इसी तरह मुहम्मद में संगठन का विस्तार होता रहेगा और संगठन का कार्य आगे बढ़ता रहेगा। इसके बाद प्रखंड कमेटी के लिए अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष समेत संगठन सचिव के लिए सर्वसम्मति से नाम प्रस्तावित किया गया इसके बाद प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा।

पूर्व शिक्षा मंत्री सह केन्द्रीय उपाध्यक्ष बैजनाथ राम ने कहा कि संगठन के मजबूती के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है और संगठन को मजबूत करना है। बहुत सारे नए लोग दूसरे दलों से टूटकर झामुमो का दामन थाम रहे हैं इससे साफ जाहिर होता है की झारखंड के सरकार के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसके कार्य से प्रभावित होकर लोग झामुमो का दामन थाम रहे हैं। साथ ही अन्य वक्ताओं के द्वारा भी संगठन के मजबुती को लेकर अपने विचार रखे।मौके पर पूर्व युवा जिला सचिव परवेज़ आलम, पूर्व प्रखंड युवा अध्यक्ष सैफ अली पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुजूर,यहिया अंसारी देवंती मिंज लक्ष्मण जायसवाल जगन्नाथ नायक पूर्व जिला परिषद सदस्य इग्नेशिया केरकेट्टा मनिना कुजूर, जफर शहजाद हुसैन पूर्व मुखिया ब्रिजनिया कुजूर अतहर हुसैन, पंचायत अध्यक्ष राजू कुजूर समेत सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष झामुमो के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular