spot_img
Homeप्रदेशसामुदायिक स्वस्थ केन्द्र किस्को में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र किस्को में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

शासन एवं प्रशासन सभी महिलाओं लोगों के साथ कदम से कदम मिला कर खड़े हैं, आप आगे बढ़े:दिलीप प्रताप सिंह शेखावत(उपविकास आयुक्त)।

महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़ कर स्वावलंबी बनें:संदीप गुप्ता(जिला परिषद सदस्य किस्को)

अनामिका भारती।लोहरदगा/किस्को:मंगलवार को पुराना सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र के पीछे मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला विकास मंडल किस्को के द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त लोहरदगा, जिला परिषद सदस्य किस्को ,प्रखंड प्रमुख किस्को, प्रखंड उपप्रमुख किस्को, अंचल अधिकारी किस्को के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपविकास आयुक्त के द्वारा सभी समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुए आकांक्षी प्रखंड किस्को में सभी दीदियों को भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। उपविकास आयुक्त के द्वारा यह बताया गया कि आप सभी दीदी अलग अलग आजीविका के साथ जुड़ कर कार्य करे। इसमें प्रशासन के सभी विभाग आप लोगों के साथ कदम से कदम मिला कर खड़े है। जिला परिषद सदस्य किस्को के द्वारा सभी ग्रामीण दीदियों को सभी ग्राम से जुड़ी प्रारंभिक सुविधाएं जैसे सड़क नाला की यदि जरूरत है

तो प्रत्यक्ष रूप से उन्हें अवगत करने की बात बताई गई उनके द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि किस्को प्रखंड के लिए मैं बेटा के रूप में सेवा करने के लिए सदैव तत्पर हूँ । इस कार्यक्रम में सभी पंचायत से ग्रामीण दीदियों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम में संघ की ओर से अध्यक्ष प्रेममणि कुजूर, सचिव अमिता टोप्पो, कोषाध्यक्ष सुमित्रा देवी, श्याम प्रजापति ,सुरेंद्र पुरी, प्रकाश चंद, पंकज कुमार ,जोलफोल लकड़ा, संगीत सौरभ, हृतिक प्रजापति, ज्योति कुमारी ,जीवन पन्ना, गुलज़ार अंसारी, ममता देवी ,यशोदा देवी एवं सभी कैडर के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular