अनामिका भारती।लोहरदगा:बलदेव साहू महाविद्यालय के मल्टीपरपस कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन पराकोष्ठ (आइक्यूएसी) के तहत अप्रैल 2025 में राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ शशि कुमार गुप्ता एवं आइक्यूएसी के समन्वयक रोशन के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। मौके पर संगोष्ठी विवरणिका का विमोचन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समन्वयक रोशन ने कहा कि 25 एवं 26 अप्रैल 2025 को विकसित भारत 2027 पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर के प्रतिभागी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है 2047 तक विकसित देश बनाना है इसी उद्देश्य को लेकर इस महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है, इसमें विभिन्न राज्य से कई एक्सपर्ट आएंगे और इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है,
ताकि एक बेहतर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित हो सके। मौके पर प्राचार्य डॉ शशि कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षक प्रणाली को अग्रणी की और ले जाना मुख्य उद्देश्य है। यह सौभाग्य की बात है कि हमारे लोहरदगा जिले के बीएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बलदेव साहू महाविद्यालय, जिसे बीएस कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है, की स्थापना 15 अगस्त 1962 को भारत की स्वतंत्रता की 16वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में की गई थी। कॉलेज को 23 अप्रैल, 1963 को रांची विश्वविद्यालय से अंतिम संबद्धता और 26 अप्रैल, 1968 को स्थायी संबद्धता प्राप्त हुई। कॉलेज ने 1969-70 के शैक्षणिक सत्र से अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृत और उर्दू में ऑनर्स पाठ्यक्रम पेश करना शुरू किया। कॉलेज ने अगले सत्र में विज्ञान संकाय भी शुरू किया। 1977 में, कॉलेज विश्वविद्यालय की एक घटक इकाई बन गया। वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी और प्राणि विज्ञान में बोनस पाठ्यक्रम वर्ष 2009 में शुरू किए गए थे। 2018 में अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और कुरुख के छह विषयों के साथ पीजी पाठ्यक्रम शुरू हुए और बाद में 2019 में नागपुरी को जोड़ा गया। धीरे-धीरे कॉलेज के शिक्षक प्रणाली को और बेहतर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।