spot_img
Homeलाइफस्टाइलकुम्हार प्रजापति ट्रस्ट का होली मिलन समारोह आयोजित।

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट का होली मिलन समारोह आयोजित।

सामाजिक आयोजनों से समाज के सदस्यों के बीच सामंजस्य एवं स्नेह बरकरार रहता है:प्रेम किशोर प्रजापति।

अनामिका भारती।लोहरदगा:जिला कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट के द्वारा रविवार को सरस्वती बाल निकेतन पावरगंज, लोहरदगा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोहरदगा जिले के सभी गणमान्य कुम्हार प्रजापति बंधु एवं समिति के लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारी एवम संरक्षकों के द्वारा संयुक्त रुप से दक्ष प्रजापति जी को दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव नागेंद्र प्रजापति द्वारा किया। कार्यक्रम में अनेक रंगारंग हास्य कविताएं, चुटकुले एवं गीत प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का संचालन बड़े ही हास्यपूर्ण एवं मनोरंजक ढंग से प्रमोद प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक कमल महतो के द्वारा होली पर आधारित अनेक कविताएं एवम मनोरंजक गीत गाए गए। वहीं समिति के सदस्य शिव कुमार प्रजापति के द्वारा हास्य कविता प्रस्तुत कर लोगों को गुदगुदाया गया। कार्यक्रम का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया एवम भूरी-भूरी प्रशंसा की। सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली एवं आने वाले नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहेंगे, जिससे समाज के सदस्यों के बीच सामंजस्य एवं स्नेह बरकरार रहे। समारोह का धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विनोद कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक दिनेश प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, शशि भूषण प्रजापति, दुर्गा महतो, चमर राम, वासुदेव महतो, शिवनारायण प्रजापति, गणेश राम, सुबोध प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति, पीतांबर महतो, महादेव प्रजापति, सूरज देव प्रजापति, समिति के उपाध्यक्ष सरोज प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, शिव कुमार प्रजापति ,मृत्युंजय मधुप, दुर्गा प्रजापति, कौशल गौरव, रामदेव प्रजापति, अमर प्रजापति, दिलीप प्रजापति, राजू प्रजापति, अमित प्रजापति, रियांश प्रजापति, डा.पवन कुमार, अरुण महतो, उज्जवल कुमार, दीपक प्रजापति, विपिन कुमार, पंकज प्रजापति, चिंटू प्रजापति, दीपेश कुमार, प्रवीण कुमार, नितेश कुमार, विजय प्रजापति, उमेश प्रजापति, अभिषेक कुमार, शेखर कुमार, परमेश्वर महतो, कृष्णा राम प्रजापति, विपुल कुमार, प्रवीण कुमार प्रजापति एवम अशोक कुमार के अतिरिक्त सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular