spot_img
Homeराजनितिझारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक 12 फरवरी को।

झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक 12 फरवरी को।

जिला व केन्द्रीय समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता लेंगे भाग: अमर किन्डो।

अनामिका भारती।लोहरदगाः झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक आगामी 12 फरवरी दिन बुधवार को 11:00 बजे से समाहरणालय के सामने यूक्लिप्टस मैदान में होगी। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो, सचिव विशेषण भगत, नगर अध्यक्ष रूस्तम खान ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर दी है। नेताओं ने कहा है कि जिला समिति की इस बैठक का मुख्य बिंदु 1. मुख्यमंत्री से वार्ता, 2. आंदोलनकारियों की समस्याओं का निराकरण आदि शामिल हैं।

इस बैठक में जिला व केन्द्रीय समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कई गण्यमान्य नेता भाग लेंगे। नेताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र के (चिन्हित अथवा अचिन्हित) सभी आंदोलनकारियों से अपील किया है कि निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंच कर बैठक को सफल बनाएं। कार्यकारी अध्यक्ष श्री किन्डो ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड आंदोलनकारी महासभा के प्रतिनिधि मंडल मिल कर 11 सूत्री मांगों पर विमर्श करेंगे। आंदोलनकारी साथियों की जल्द से जल्द चिन्हितीकरण, नियोजन और पेंशन तथा बकाए पेंशन राशि का भुगतान आदि के बारे में विशेष चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular