spot_img
Homeराजनितिकरवाई पंचायत में सदस्यता अभियान का आयोजन, प्रमुख नेताओं ने की भागीदारी...

करवाई पंचायत में सदस्यता अभियान का आयोजन, प्रमुख नेताओं ने की भागीदारी ।

रामदयाल यादव गारू लातेहार जिला संयोजक प्रमुख लाल मोतीनाथ शाहदेव के निर्देशानुसार गारू प्रखंड के करवाई पंचायत में सदस्यता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में गारू प्रखंड की जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, प्रखंड अध्यक्ष तौकिर मियां और रामदेव उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने सदस्यता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।प्रखंड अध्यक्ष तौकिर मियां ने कहा, “सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को संगठित कर उनके अधिकारों और विकास के लिए काम करना है।”

वहीं, जिला परिषद सदस्य जीरा देवी ने भी स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया।सदस्यता अभियान के दौरान करवाई पंचायत के कई युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक संगठन की सदस्यता ग्रहण की। रामदेव उरांव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मजबूत होना क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को गति देने में सहायक होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular