spot_img
Homeबड़ी खबरेदर्दनाक हादसा : झारखंड के चंदवा की श्रमिक की आंध्र प्रदेश के...

दर्दनाक हादसा : झारखंड के चंदवा की श्रमिक की आंध्र प्रदेश के निडदवोलु जंक्शन के आसपास चलती ट्रेन से गिरकर मौत ।

शव घरपर लाने के लिए परिवार के पास नहीं है पैसे ।

उपायुक्त महोदय से शव घर लाने के लिए परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

बंगलौर से गुरुवार 9 : 30 AM में कृष्णा एक्सप्रेस में सवार होकर आ रहा था अपने घर अलौदिया

आकाश कुमार (चंदवा) लातेहार (झारखंड) टोरी – चंदवा थाना क्षेत्र के अलौदिया ग्राम निवासी श्रमिक संतोक महली की आंध्र प्रदेश के निडदवोलु जंक्शन के आसपास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है।बताया जाता है स्व0 संतोक महली और इसके पत्नी मीना देवी अपने 19 वर्षीय पुत्री बीनीता कुमारी को बंगलौर से लेकर अपने घर अलौदिया (चंदवा) आ रहे थे, मां मीना देवी, पिता संतोक महली, पुत्री बीनीता कुमारी गुरुवार को शुबह 9 : 30 बजे बंगलौर रेलवे स्टेशन पर कृष्णा एक्सप्रेस में सवार होकर झारखंड के लातेहार जिले की टोरी – चंदवा के ग्राम अलौदिया अपने घर आ रहे थे।गुरुवार दिनभर ट्रेन में ही समय इन लोगों का बिता, करीब रात्री नौ और 9 : 30 बजे आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले की निडदवोलु जंक्शन के पास आस संतोक महली चलती ट्रेन से निचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।निडदवोलु जंक्शन के रेलवे पुलिस ने शव को उठाकर निकट के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही गांव परिवार में कोहराम मच गया है,

हृदय विदारक हादसे की सूचना से लोगों में शोक व्याप्त है,पूरा गांव गमगीन है, वहीं मृतक के परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है, सामाजिक कार्यकर्ता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, उप प्रमुख अश्वीनी मिश्रा, मुखिया फुलजेंशिया टोपो ने बताया कि मृतक संतोष महली अत्यंत ही गरीब व्यक्ति था, वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। स्व0 संतोक महली का एक भी पुत्र नहीं है, एक पुत्री को शादी कर चुका है, और चार पुत्री है, बंगलौर से लेकर घर आ रहे बेटी बीनीता कुमारी का होली त्योहार के बाद मार्च में उसकी शादी करना था, अपने घर में कमाने वाला एकलौता संतोक महली ही था।

निडदवोलु जंक्शन में ही मृतक के पत्नी मीना देवी, बेटी बीनीता कुमारी रूके हुए हैं शव को घर लाने के लिए लेकिन इनके पास पैसे नहीं हैं, आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के निडदवोलु जंक्शन से टोरी जंक्शन अलौदिया की इतनी दुरी है कि इन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें, शव को घर कैसे लेकर जाएं। उपायुक्त महोदय से परिजनों ने शव लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।मृतक के पत्नी का मोबाइल नंबर 7781973822

RELATED ARTICLES

Most Popular