spot_img
Homeप्रदेशजी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान।

जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान।

अनामिका भारती।लोहरदगा:32 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमाबल गुमला और लोहरदगा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात है। साथ ही लोगों के उत्थान व सामाजिक कल्याण के प्रति भी प्रतिवद्ध है। इसी क्रम में आज दिनांक 23/01/2025 को किस्को प्रखंड अंतर्गत एकलव्य विद्यालय खरकी व सक्षम महिला उत्पादक समूह औद्योगिक सिलाई केंद्र किस्को में जी समवाय 32 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किस्को के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम 32 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जी समवाय किस्को के कंपनी कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह (सहायक कमांडेंट) के नेतृत्व में किया गया।इस मौके पर ज्ञानेश्वर सिंह (सहायक कमांडेंट) जी समवाय किस्को ने लोगों को पौधों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि पेड़ो की वजह से ही मनुष्यों को ऑक्सीजन मिलती है और हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। साथ ही सलाह दी कि आने वाली पीढियां पर्यावरण के संसाधनो और सुविधाओं का आनंद लेना चाहती है तो उन्हें पेड़ लगाना और बचाना जरूरी है।इस कार्यक्रम में समवाय के अधिकारी व जवानो के साथ-साथ सक्षम महिला उत्पादक समूह औधोगिक सिलाई केंद्र किस्को के मैनेजर सतीश कुमार एवं सभी कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीणों का योगदान भी सराहनीय रहा जो कि पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता के परिपक्वता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular