spot_img
Homeकारोबार27 जनवरी से 10 फरवरी तक एसआईएस भर्ती शिविर का किया जाएगा...

27 जनवरी से 10 फरवरी तक एसआईएस भर्ती शिविर का किया जाएगा आयोजन।

अनामिका भारती।लोहरदगा: जिला के प्रवासियों को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं टीवी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा लोहरदगा जिला में दिनांक 27 जनवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक एसआईएस भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती शिविर में 750 सुरक्षा जवान 250 सुरक्षा सुपरवाइजर एवं 200 कैश कस्टडियन का चयन किया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को सेंट्रल ट्रेनिंग एकेडमी गढ़वा में 1 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसमें पीटी ड्रिल औद्योगिक सुरक्षा वीआईपी सुरक्षा प्राथमिक उपचार फायर फाइटिंग कंप्यूटर बैंक सिक्योरिटी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान करके सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड में 5000 कार्य स्थलों पर नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ सुरक्षा जवान की उम्र 19-40 वर्ष ऊंचाई 167.5 सेमी से ऊपर होना चाहिए। सुपरवाइजर के लिए उम्र 21 वर्ष से 37 वर्ष, ऊंचाई 170 CM एवं वजन 56 किलो अनिवार्य है। भर्ती अधिकारी ने बताया देश भर में अनेक प्रकार के पाठ्यक्रम का संचालन किया जाता है तथा सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोहरदगा जिला के युवकों को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। लोहरदगा जिला के प्रखंड परिसरों में दिनांक 27/28 जनवरी किस्को प्रखण्ड परिसर , 29/30 पेशरार प्रखंड परिसर ,31 जनवरी केरो प्रखंड परिसर, 1/3 फरवरी भंडरा प्रखंड परिसर , 4/5 फरवरी सेन्हा प्रखंड परिसर,6/7 फरवरी कुड़ू प्रखंड परिसर, 8/10 फरवरी लोहरदगा प्रखंड परिसर मे शारीरिक मापदंड एवं लिखित परीक्षा लिया जाएगा तथा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत सभी जवानों को एसआईएस इंडिया लिमिटेड जो आईएसओ 2008 मानव विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत उम्मीदवारों को एसआईएस के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। दूरभाष सम्पर्क संख्या : 9534202890

RELATED ARTICLES

Most Popular