spot_img
Homeलाइफस्टाइलगरीबों व असहायों की मदद करना देना पुण्य का काम:निर्वतमान वार्ड पार्षद...

गरीबों व असहायों की मदद करना देना पुण्य का काम:निर्वतमान वार्ड पार्षद अनीता अग्रवाल।

संवाददाता:लोहरदगा: अग्रसेन भवन स्थित निर्वतमान वार्ड पार्षद अनीता अग्रवाल, निर्वतमान वार्ड पार्षद राजीव रंजन द्वारा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति कीरो की उपस्थिति में शुक्रवार क़ो वार्डवासियों के बीच कंबल के साथ गुड- चूड़ा ब्रेड का वितरण किया गया. कड़ाके की ठंड के बीच असहाय और गरीबों को कंबल मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। निर्वतमान वार्ड पार्षद राजीव रंजन ने बताया कि सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। निर्वतमान वार्ड पार्षद अनीता अग्रवाल ने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है, जब वह गरीब और असहायों की मदद करता है. सर्दी के इस मौसम में गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है और ऐसे कार्यों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आता है।बताया कि कंबल वितरण से निश्चित रूप से जरूरतमंदों को राहत मिली है। निर्वतमान वार्ड पार्षद राजीव रंजन ने कहा की ठंड को देखते हुए लोगों के लिए कंबल उपलब्ध कराया गया है। कंबल वितरण का उद्देश्य लोगों को ठंड के मौसम में परेशानी से बचाना है। वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु प्रसाद अग्रवाल ने कहा की सेवा का कार्य बेहद ही प्रशंसनीय है।

कड़ाके की सर्दी के मौसम में गरीबों को कंबल वितरण करना और भूखे को भोजन देना पुण्य का कार्य है और इस प्रकार के कार्य करने से समाज में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। उन्होंने कहा कि जरुरतमंद,गरीब व लाचार व्यक्ति की सहायता करना पुण्य का कार्य है। कड़ाके की सर्दी में कंबल आम समाज को गरीबों से जोड़ने के लिए एक सेतु का कार्य करता है। इस मौसम में गरीबों का सहारा बनकर उनकी मदद करने से बढ़कर परोपकार का कार्य नहीं है। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु प्रसाद अग्रवाल, पूनम देवी, दयाशंकर राव, गंगा प्रसाद अग्रवाल, पिंकी साहू, उत्तम अग्रवाल,समेत अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular