बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित शेरेगड़ा ग्राम में लगभग 5 एकड़ भूमि पर लगे दर्जनों किसान का अरहर फसल में आग लगने से जलकर नष्ट हो गया।पीड़ित किसान जागेश्वर धोबी,हरिवंश यादव,आदित्य प्रजापति,जीरा देवी, किशोर पांडेय,समल यादव,झाना पांडेय,सतन यादव,गौरी पाण्डेय, बलदेव यादव,बुधन कुम्हार,धर्मेंद्र तूरी,मोहन पांडेय,वकील यादव ने बताया कि हम लोगों द्वारा अपने-अपने भूमि पर अरहर का फसल लगाया गया था लेकिन बीते दिन फसल में आग लग जाने से जलकर सारा फसल बर्बाद हो गया।
जिससे हम किसानों को पांच लाख रुपए से ऊपर का आर्थिक नुकसान हुआ है जिससे किसान काफी चिंतित है। वहीं घटना की सुचना मिलते पंचायत पूर्व मुखिया ने खेत में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है वहीं पिड़ीत किसानों ने स्थानीय प्रशासन से जले फसल का आकलन कर नियम संगत मुआवजा देने की गुहार लगाई है। हालांकि यह आग कैसे लगी यह पता अबतक नहीं चल पाया है।