कर्नाटक से डरा देने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरु में एक आठ महीने की बच्ची में HMPV वायरस मिला है। यह चीन में फैला हुआ नया वायरस है। भारत में इस नए वायरस का यह पहला मामला है। यह खबर एक निजी अस्पताल से मिली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह कोविड-19 महामारी के पांच साल बाद है, जब चीन मौजूदा समय में नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले में आज जानकारी दे सकता है।
Our Visitor
0
3
9
0
9
8
Views Today : 70
Total views : 51148