अनामिका भारती।लोहरदगा:कल दिनांक 5/1/2024 दिन रविवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उराँव पूर्वाह्न 11 बजे बरवाटोली विधायक कार्यालय लोहरदगा पहुँच पार्टी पदाधिकारी , कार्यकर्ताओं समेत आमजनों से करेंगे मुलाक़ात।
इस कार्यक्रम में लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एससी कांग्रेस,किसान कांग्रेस,एनएसयूआई एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, बीस सूत्री अध्यक्ष गण,प्रखंड प्रमुख प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यगण , जन प्रतिनिधि गण,प्रखंड के सभी मुखियागण सभी पंचायत अध्यक्षगण एवं बूथ स्तर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्तागण गठबंधन दल के नेतागण शामिल होंगे।