spot_img
Homeप्रदेश25 वें प्रान्त अधिवेशन के लिए धनबाद रवाना हुए कार्यकर्ता :आदित्य साहू।

25 वें प्रान्त अधिवेशन के लिए धनबाद रवाना हुए कार्यकर्ता :आदित्य साहू।

अनामिका भारती।लोहरदगा:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का 25 वाँ प्रान्त अधिवेशन आगामी 3, 4 , 5 जनवरी 2025 को कोयला नगरी धनबाद में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें गुरुवार को लोहरदगा से धनबाद के लिए सभी कार्यकर्ताओ को नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किए। मौके पर उपस्थित जिला संयोजक आदित्य कुमार साहू ने बताते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास के लिए अधिवेशन जैसे स्थानों पर जाना आवश्यक है क्योंकि सामाजिक विचारों के दायित्वों के निवार्ह के लिए समाज़ से अवगत होना जरूरी होता है जिसके लिए इस तरह के सामुहिक मंच पर जाना लाभदायक है, साथ ही पूर्व जिला प्रमुख छवि सिंह ने कहा कि अधिवेशन में प्रदर्शनी के द्वारा छात्र छात्रों को झारखंड के कला, संस्कृति एवम परंपरा से अवगत कराया जाएगा जिससे इनके शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत को समझने का मौका मिलेगा।।मौके पर उपस्थित नगर उपाध्यक्ष जान्हवी कंचन गोयल, अंशु वर्मा, नगर मंत्री जय साहू, कॉलेज अध्यक्ष पृथ्वी तमेड़ा, सोनम,अनूपा उरांव,पूजा, अंकिता, प्रीति, तनिषा, पूजा एक्का,नेहा, रोशनी, संगीता, आरती, रीना, कशिश गुप्ता, मंगलदेव उरांव, आशिक, विक्की, नितेश, रानथु, पुनीत, राधे, राहुल, सुधीर आदि कार्यकर्ता रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular