spot_img
Homeजीवन मंत्रपिता की पुण्यतिथि पर बेटी ने गरीबों के बीच बांटा कंबल...

पिता की पुण्यतिथि पर बेटी ने गरीबों के बीच बांटा कंबल ।

रामेश्वर प्रसाद (आढ़तिया) की पुत्री श्याम रानी ने बांटी कंबल ।

सैकड़ो असहयों को भोजन करा दिया गया कंबल चंदवा।

आकाश कुमार चंदवा लातेहार मेन रोड़ निवासी रहे रामेश्वर प्रसाद (आढ़तिया) की पुण्यतिथि पर उनकी पुत्री श्याम रानी के द्वारा सैकड़ो असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण के दौरान सांसद प्रतिनिधि महेंद्र साहू ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है।इससे मन को शांति मिलती हैं। बेसहारों की मदद की जाय तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं।

वही श्यामा रानी ने कहा कि स्व. पिता जी की पुण्यतिथि पर ठंड को देखते हुए 100 कंबल का वितरण करवा रही हूँ ताकि ठंड में कुछ गरीबों का अंग ढका रहे।

मौके पर प्रदीप साहू,राजकुमार साहू, दिलीप टुन्नू,भास्कर साहू,संतोष प्रसाद,सतीश प्रसाद, रामबाबू, सुधीर प्रसाद, राजेश प्रसाद मुकेश साहू,आशीष गुप्ता,विकास, मो. फियाज़, सीताराम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular