spot_img
Homeप्रदेशप्रखंड कांग्रेस कमिटी कैरो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन...

प्रखंड कांग्रेस कमिटी कैरो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का किया आयोजन।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की कुर्बानियां मुस्तकबिल में याद रहेंगी: अनीस अहमद।

अनामिका भारती।लोहरदगा/कैरो:कैरो प्रखंड कांग्रेस कमिटी सह बीस सूत्री अध्यक्ष अनीस अहमद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मनमोहन सिंह का निधन न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और दूरदृष्टि से देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी और भारत का नाम वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया। भारत की आर्थिक सुधारो में उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके नेतृत्व में देश ने उदारीकरण,वैश्वीकरण और आर्थिक विकास की आयाम गढ़े।

उनकी सादगी,धैर्य और निस्वार्थ सेवा को आने वाला पीढ़ी हमेशा मुस्तकबिल में याद रखेगी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

शोक सभा में समीरूद्दीन अंसारी, मोजाहिर अंसारी ,प्रकाश उरांव, अंगनू उरांव ,ताजुद्दीन खान, आजाद खान, बुधवा उरांव, रशीद अंसारी ,निसार खान, महेंद्र उरांव, कलीम खान ,समसुल खान ,मुंतज़िर अंसारी, रकीब खान, तालीम खान, हकमुद्दीन खान, नासिर खान, शिवनाथ उरांव ,रोहित प्रजापति, तिला उरांव ,मनोज उरांव, मंगरा उरांव, विजय कुमार एक्का, मंजन उरांव, नारायण उरांव ,गणपत उरांव, तनवीर आलम ,मोहम्मद कैफ, जसीर खान ,सफीक अंसारी, जियाउल अंसारी, चंद्रदेव भगत आदि उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES

Most Popular