हेरहंज (लातेहार) : लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी ने सभी प्रखंडों में नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की है। हेरहंज प्रखंड के लिए लाडले हसन को कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर हेरहंज कांग्रेस कमिटी के जुबेर हाफिज धर्मेंद्र उरांव निजाम काशिद अली विजय उरांव रॉकी लोहार शाहिद खान सहित अन्य सदस्यों ने लाडले हसन को इस जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।लाडले हसन की नियुक्ति से हेरहंज प्रखंड में कांग्रेस संगठन को पुनः और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी के सदस्यों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाई मिली है और आगे भी मिलेगी और प्रखंड के विकास में उनका योगदान अहम रहेगा। कांग्रेस के समर्थकों और स्थानीय लोगों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है।
Our Visitor
0
3
9
1
2
2
Views Today : 30
Total views : 51179