अनामिका भारती।लोहरदगा:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 19 दिसंबर 2024 को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा विगत 17 दिसंबर को देश के सर्वोच्च पंचायत राज्यसभा में भारत रत्न भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर बीआर अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा की मांग एवं देशवासियों से सार्वजनिक माफी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन से जिला अध्यक्ष सुखेर भगत के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा शहर के पावरगंज चौक में अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुखेर भगत ने कहा कि गृह मंत्री के द्वारा बी आर अंबेडकर के द्वारा दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक है यह टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान है बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में सम्मान देते हैं।एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के द्वारा इस तरह का बयान बेहद अपमानजनक है और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का खतरनाक प्रयास है डॉ आंबेडकर समानता ,न्याय और हमारे संविधान के निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक है।

उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है। और हमारे देश की सामाजिक सद्भावना के लिए खतरा है। डॉ आंबेडकर की इस विरासत के इस घोर अपमान की हम सभी कांग्रेसी सामूहिक रूप से निंदा करते हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव रीना कुमारी भगत,अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, मोहन दुबे, मुजम्मिल अंसारी, कुणाल अभिषेक, नुसरत अंसारी, परवेज़ कुरैशी, असलम अंसारी, जियाउल अंसारी, शंभू प्रजापति, सोनू कुरैशी, विनोद सिंह खरवार, नूर मोहम्मद,रफीक अंसारी, सनीयारों उरांव, सुशीला देवी, बबिता देवी, संतोषी उरांव, नेहाल अहमद, शरीफ अंसारी, हरि भगत, रोशन राम, विकास राम, परभयाज्योत सिंह राठौड़ ,साद गौहर, अमन अहमद, सैयद साद ,तौसीफ राजा, कैफ अहमद, परवेज़ अंसारी, सफीक अंसारी समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।