अनामिका भारती।लोहरदगा: लोहरदगा विधानसभा के पूर्व विधायक झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं आजसू पार्टी के पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पुण्यतिथि कल 17 दिसंबर 2024 को आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय, ब्लॉक मोड, लोहरदगा में सुबह 11:00 बजे से मनाई जाएगी। इसमें आजसू पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जिले के तमाम सामाजिक संगठन तथा आम नागरिक एवं झारखंड आंदोलनकारी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।

झारखंड आंदोलन को एक नई धार देने वाले और झारखंड विधानसभा में झारखंड की हितों की बात पूरे सजगता से रखने वाले स्वर्गीय कमल किशोर भगत का देहांत 17 दिसंबर 2021 को हो गया था ।आज भी कमल किशोर भगत झारखंड के आंदोलनकारियों के दिलों में बसते हैं।
ऐसे झारखंड के सच्चे सपूत का हमारे बीच से जाना अत्यंत दुखद है। अतः सभी कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित तथा सभी सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों से आग्रह होगा कि इस श्रद्धांजलि सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर एक आंदोलनकारी को सच्ची श्रद्धांजलि दें।