spot_img
Homeकानूनराष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को।

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को।

अनामिका भारती।लोहरदगा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निदेशानुसार व्यवहार न्यायालय (कचहरी), लोहरदगा के प्रांगण में दिनांक 14.12.2024 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जायेगाः-(1) सुलह योग्य आपराधिक वाद (2) N.I. Act. u/s 138 से संबंधित वाद (चेक अनादर के केस) (3) मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति वाद (4) पारिवारिक/वैवाहिक वाद (5) श्रम विवाद (6) भूमि अधिग्रहण संबंधित विवाद (7) सिविल वाद, किराया आदि से संबंधित वाद (8) बैंक रिकवरी से संबंधित वाद (9) राजस्व वाद (10) मनरेगा (11) बिजली बिल और पानी बिल से संबंधित वाद

(12) बिक्री कर, वाणिज्य कर एवं आयकर से संबंधित वाद (13) सेवा से संबंधित वाद (14) वन विभाग से संबंधित वाद (15) उत्पाद से संबंधित वाद (16) सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, विविध अपील आदि से संबंधित वाद (17) नीलाम वाद (18) दाखिल खारिज मामले (19) अन्य मामले जिन्हें लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है।इस संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 11ः00 बजे से 04ः30 बजे तक लोहरदगा व्यवहार न्यायालय (कचहरी) में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के कार्यालय में आकर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा (मोबाइल नंबर 9431318932) से संपर्क किया जा सकता है।उक्त जानकारी डालसा सचिव, लोहरदगा द्वारा दी गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular