spot_img
Homeखेलराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

अनामिका भारती।लोहरदगा/कुडू:कुडू के चंदलासो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन कर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बता दें कि 38 वां सब जूनियर तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जो कि बीते 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक, ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला चंडीगढ़ हरियाणा में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से कुल 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 3 खिलाड़ी डिवाइन पब्लिक स्कूल से सम्मिलित हुए l खिलाड़ियों ने 38 वां सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में झारखंड के लिए प्रतिनिधित्व किया। 38 वां सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल होकर लौटे खिलाड़ी आयुष्मान कुमार, साक्षी कुमारी और आर्यमान प्रताप सिंह को डिवाइन पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया।

साथ ही ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरविंद कुमार यादव को भी डिवाइन पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दिया गया। इधर डिवाइन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ज्ञान गंगा सिंह ने कहा कि हमारे स्कूल का छात्र राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में झारखंड के लिए प्रतिनिधित्व किया है यह हमारे लिए गौरव की बात है। सम्मान समारोह में विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित होकर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए l

RELATED ARTICLES

Most Popular