spot_img
Homeजीवन मंत्रलिंग आधारित हिंसा उन्मूलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

अनामिका भारती।लोहरदगा:दिनाँक 03.12.2024 दिन मंगलवार को लोहरदगा सदर बाल विकास परियोजना अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, लोहरदगा में किया गया। जिसमें लगभग 1200 विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट,पॉस एक्ट, महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि की विस्तृत जानकारी दी गई

तथा महिलाओं के अधिकार पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में ज्योति कुमारी प्रसाद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अंजना रानी मिंज शिक्षिका, बिंदी बृजबाला शिक्षिका, गीता देवी आंगनबाड़ी सेविका आदि कार्यक्रम में बच्चों के बीच उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular