आकाश कुमार चंदवा: प्रखंड अंतर्गत माल्हन पंचायत में लगातार बीते दो दिनों से जंगली हाथियों का दौरा शुरू है। आपको बता दे कि एक दर्जनों से अधिक किसानों के धान का फसल को खाकर क्षतिग्रस्त किए हैं भुक्तभोगी किसान मुखर्जी मुंडा गुड्डू मुंडा कामेश्वर मुंडा झाड़ू मुंडा विशुन मुंडा बुधन तुरी जगतू मुंडा मनोज मुंडा फ़जत तुरी सुकर मुंडा बेनिया गंझु व दर्जनों लोगों शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत मुखिया जतरू कुमार मुंडा ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना स्थल में बुलाया और ग्रामीणों के साथ जन संवाद कर किसानों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षति के बदले उचित मुआवजा दिलाने का आश्वाशन किए।
वहीं वन सुरक्षा कर्मी ग्रामीणों को आश्वत किए की ग्रामीणों को हर प्रकार की सुरक्षा करने का प्रयास किया जाएगा। आज रात में देवनदिया, मरमर, केकराही व सेकलेतरी में जंगली हाथियों का प्रवेश करने का आशंका है ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा का गुहार लगा रहे हैं और वन विभाग व जिला प्रशासन से हैवी लाइट टॉर्च का मांग कर रहे हैं। मौके पर कामेश्वर मुंडा रामकिशुन गंझु, सुनील मुंडा, अजीत मुंडा, सुनील ठाकुर कृष्णा मुंडा, राजकुमार मुंडा, मुबारक अंसारी विजय गंझु व सैकड़ों ग्रामीण जंगली हाथियों को भगाने का प्रायस कर रहें थें।