अनामिका भारती।लोहरदगा: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् रातू, रांची में दिनांक 3-4 दिसंबर को किया गया है।उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोहरदगा जिला से छ: विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 11 प्रतिभागी समाहरणालय परिसर से रवाना हुए।पीएमश्री रा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी के प्र. प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी, संगीता कुमारी साहू (शिक्षिका केजीबीवी भंडरा) सोनाली सिकदर(शिक्षिका जेबीएवी पेशरार) के नेतृत्व में प्रतिभागियों के समूह को जिला शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा नीलम आईलिन टोप्पो ने शुभाशिर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदा किया।
जिला का नेतृत्व जनजातीय समूह गीत गायन में सुनेहा कुमारी, अंशु कुजूर, अनुप्रिया उरांव, रंजीता कुमारी, नेहा उरांव सभी केजीबीवी भंडरा, संगीत वादन – रामप्रसाद उरांव एवं शिवा राम (+नंदलाल हाई स्कूल अर्रू) शास्त्रीय नृत्य आंचल कुमारी केजीबीवी सेन्हा, थिएटर मोनो एक्ट आजादी प्रवीन केजीबीवी सेन्हा, दृश्यकला द्विआयामी चित्रकला रिया कुमारी जेबीएवी पेशरार, पारंपरिक कहानी वाचन में करीना उरांव रा. बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा कर रही हैं।

मौके पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विनय बंधु कच्छप, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमलिन सुरीन, प्रभारी लेखा पदाधिकारी अनील कुमार सिंह, समग्र शिक्षा अभियान जिला कर्मी आकाश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।