अनामिका भारती।लोहरदगा:नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा लोहरदगा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में नालसा स्कीम चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रन स्कीम 2024 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ 27 नवंबर 2024 को व्यवहार न्यायालय लोहरदगा परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री सुभाष, डीजे प्रथम श्री अखिलेश कुमार तिवारी, पीएलए चेयरमैन श्री शिव कुमार, डालसा सचिव राजेश कुमार सहित पैनल अधिवक्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। हम सभी को बच्चों के हित में कार्य करना चाहिए ताकि बच्चे गलत राह पर नहीं जाएं । वहीं वैसे बच्चे जो समाज के मुख्य धारा से अछूते हैं

उन्हें जानकारी प्रदान करें ताकि उनका विकाश हो सके। वे विकास से दूर नहीं रहें। डीजे प्रथम ने बच्चों के अधिकार और पोक्सो एक्ट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के हित में कई कानूनी बनें है। न्यायालय में चाइल्ड फ्रेंडली माहौल बना है। साथ ही पुलिस को भी चाइल्ड फ्रेंडली होकर कार्य करना है। पीएलए चेयरमैन ने कहा कि बच्चे समाज के अगुवा होते हैं। वे समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा हैं। देश और समाज की उन्नति बच्चों के विकाश पर निर्भर करता है। वहीं सरकार द्वारा बच्चों के विकाश के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही।

डालसा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024 अंतर्गत बच्चों के लिए कानूनी सेवा यूनिट का गठन किया गया है। जिसमें डालसा सचिव, अध्यक्ष पीएलए, एलएडीसीएस चीफ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी को शामिल किया गया है। वहीं उन्होंने बच्चों के अधिकार और सुरक्षा को लेकर बनाए गए कानूनों के बारे में बताया। वहीं उन्होंने गुमशुदा बच्चे, शोषित बच्चे, ट्रैफिकिंग बच्चे, नशा में संलिप्त बच्चे, बाल विवाह, बच्चों के अधिकार, राइट टू एजुकेशन, पोक्सो एक्ट, दिव्यांग बच्चों के अधिकार, चाइल्ड लेबर एक्ट आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों में असमान्य क्षमता होती है जिसे पकड़ने की आवश्यकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम उसे किस नजरिए से देखते हैं। मौके पर पैनल अधिवक्ता नसीम अंसारी, सीपी पाठक, तरुण देवघरिया, देवाशीष कार, राखा साहू, गौतम देवघरिया, राजललित प्रसाद, फुन्नी साहू, पीएलवी नेमहंती मिंज, गौतम लेनिन, रवि लोहरा, रोहित कुमार, छाया देवी, अफान खान, कलिंदर उरांव, योगेंद्र राम, अनीता कर्मकार, अनिमा एक्का उपस्थित रहे।