अनामिका भारती।लोहरदगा:भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज लोहरदगा नगर के बरवाटोली चौक में 26/11 के विरोध में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा की भले ही आज 26/11 अटैक को 16 साल हो गए हों, लेकिन अभी भी भारतीयों के जहन में उस भयानक अटैक की तस्वीरें घूमती है। इस अटैक में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, मगर कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने में अपनी जान दे दी। आज हम उन्हीं शहीदों के बारे में जानेंगे। 26 नवंबर, 2008 को भारत की फाइनेंशियल कैपिटल कही जाने वाली नगरी मुंबई में एक आतंकी हमला हुआ, जिसने शहर के साथ-साथ पूरे देश को हिला कर रख दिया। जहां लोग अपनी जान बचाने में लगे थे, वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी। 26/11 अटैक की डिटेल्स रिपोर्ट में बताया गया है कि 26/11 अटैक में 10 आतंकवादियों के समूह ने मुंबई की सड़कों पर तबाही मचा दी। लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह के आतंकवादी 26 नवंबर, 2008 की रात को मुंबई शहर में घुस आए थे। चार दिनों के अन्दर उन्होंने 166 लोगों की हत्या कर दी और 300 को घायल कर दिया।बता दें कि ये अटैक मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में हुए थे, जिसमें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज होटल और नरीमन हाउस शामिल हैं। इस हमलों में सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की मौत हो गई। आज इस घटना को पूरे 16 साल हो गए। आइए उन बहादुरों को सलामी दें, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी।मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को इस अटैक के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ी थी। बता दें कि उनका जन्म केरल के कोझिकोड में 15 मार्च, 1977 को हुआ था। मेजर उन्नीकृष्णन 20 जनवरी, 2007 को 51 एसजी एनएसजी में शामिल हुए। इस हमले के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर ताज होटल में बंदी बनाए गए लोगों की जान बचाई, जहां 80 लोग मारे गए और 240 लोग घायल हुए थे। इस ऑपरेशन के दौरान मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भी जान चली गई। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में काली नायक, सुभाष कुमार सिंह, सरोज प्रजापति, अशोक कांस्यकार, प्रद्युमन पाठक, सुशील पटनायक, सत्यम कुमार, चंदन नायक, नंदन नायक, राजा नायक, अमित नायक, राजकुमार नायक, सूरज नायक, सुंदर माली, रंजीत नायक, रोहित कुमार, रमन कुमार, अनु नायक, राजेश्वर सिंह, बबलू उरांव, दिलीप ठाकुर, प्रमोद प्रजापति, दीपक गुप्ता, अशोक कांस्यकार, आशुतोष कुमार, उत्तम सिंह, दीपक कुमार, किशन नायक, सुदर्शन राज, नीरज साहू, संदीप साहू एवं इत्यादि बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित है।
26/11 हमले में शहीद हुए लोगों का बलिदान भुला नहीं जा सकता: सचिन कुमार।
RELATED ARTICLES