spot_img
Homeराजनितिसरकार बनाने का प्रचंड एवं रिकॉर्ड तोड़ जनादेश देकर विरोधियों को यह...

सरकार बनाने का प्रचंड एवं रिकॉर्ड तोड़ जनादेश देकर विरोधियों को यह बतला दिया है कि इंडिया रुकेगा नहीं : दीपू सिन्हा

आकाश कुमार चंदवा लातेहार भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक, विभाजनकारी एवं षड्यंत्रकारी नीतियों के खिलाफ झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक बार पुनः सरकार बनाने का प्रचंड एवं रिकॉर्ड तोड़ जनादेश देकर विरोधियों को यह बतला दिया है कि इंडिया रुकेगा नहीं और झारखंड झुकेगा नहीं।

इस शानदार एवं अभूतपूर्व जनादेश देने हेतु झारखंड की जनता का कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं और उन्हें यह विश्वास दिलाता हूं कि अगले 5 वर्षों में माननीय हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड तथा झारखंडियों की तकदीर एवं तस्वीर बदल जाएगी।

भले ही हम लातेहार विधानसभा में कुछ सौ मतों से हार गए हैं परंतु यहां के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यह दिखला दिया है की लातेहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूत था, है और रहेगा। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को इस हार से निराश होने की जरूरत नहीं है

क्योंकि प्रदेश में हमारे कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में एक लोक कल्याणकारी एवं जन कल्याणकारी सरकार का गठन शीघ्र ही होगा। हमारी यह सरकार हर झारखंडियों के सपनों को पूरा करेगी। हम सभी लोगों एवं कार्यकर्ताओं को इस अप्रत्याशित हार के सदमे से निकलकर पूरी मजबूती के साथ आम जनता एवं मतदाताओं जिन्होंने हम पर भरोसा कर वोट दिया है उनकी सेवा में लग जाना है और एक सुंदर झारखंड बनाने के सपने को साकार करना है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular