अनामिका भारती।लोहरदगा/कैरो: विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव ने कुल एक लाख तेरह हजार पाँच सौ सात मत प्राप्त किये, वहीँ एनडीए गठबंधन की आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने कुल अठटर हजार आठ सौ सैतीस मत प्राप्त किया।
डॉ. रामेश्वर उरांव चौतीस हजार छः सौ सत्तर मतों से विजयी बने। कांग्रेस की इस प्रचंड जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जश्न का माहौल है।कैरो प्रखंड में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला।

विजय जुलूस में कैरो प्रखंड अध्यक्ष अनीश खान, जिला सचिव जुबैर अंसारी, बुधवा उरांव, नाजिम ,नारायण उरांव, विजय उरांव, चंद्रदेव भगत, मुजाहिद अंसारी ,कृष्ण यादव, परवेज अंसारी, अनिल उरांव, , बुधराम उरांव, मंगरा उरांव, चंद्रदेव उरांव, वीरेंद्र पहान व सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।
