spot_img
Homeक्राइमलातेहार में महिला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार।

लातेहार में महिला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार।

दोनों 13 नवंबर को दोनों महिला के घर गए थे और एक साथ बैठकर शराब पी थी। साथ ही खाना भी खाया था।

सहजाद आलम लातेहार । पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपितों धनंजय पाठक और निशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लातेहार के रहने वाले हैं।डीएसपी अरविंद कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 13 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के नवोदय स्कूल के पास एक घर में किराए पर रहने वाली महुआडांड़ निवासी महिला सलीम तिग्गा की हत्या कर घर के कमरे में ही शव में आग लगा दी गयी थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर लातेहार निवासी धनंजय पाठक और निशाल ठाकुर को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो दोनों ने महिला की हत्या का खुलासा किया।

आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों कासंबंध पिछले कई दिनों से महिला से था। कुछ दिनों से पैसेको लेकर विवाद भी हुआ था। दोनों 13 नवंबर को दोनोंमहिला के घर गए थे और एक साथ बैठकर शराब पी थी।साथ ही खाना भी खाया था। इसी बीच महिला और उनदोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद होने लगा। इस परदोनों ने महिला के सिर पर पत्थर से मार दिया। उन्हें जबलगा कि महिला की मौत हो गई है तो उन्होंने घर में रखेबिस्तर में शव को लपेटकर आग लगा दी थी। डीएसपीबताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular