spot_img
Homeजीवन मंत्रकार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली में महाआरती का होना बहुत शुभ कार्य:सचिन...

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली में महाआरती का होना बहुत शुभ कार्य:सचिन कुमार।

अनामिका भारती लोहरदगा:लोहरदगा:भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के शुभ अवसर पर भव्य महाआरती एवं गंगा आरती का कार्यक्रम बड़ा तालाब शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की। उन्होंने कहा कि देव दीपावली के दिन दीपक जलाकर देव स्नान करने से जीवन में सुख शांति आती है इसके अलावा इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना भी बहुत शुभ होता है। समाजसेवी डॉक्टर टी साहू ने कहा कि देव दीपावली के दिन भगवान शिव ने त्रिपुर नाम के एक राक्षस का वध किया था

जिसके बाद से भगवान शिव को त्रिपुरारी कहा जाता है। सत्यम कुमार ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा के तट पर विशेष दीपदान का आयोजन होता है। और देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु व्रत और पूजन करते हैं। देव दीपावली पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मौके पर उपस्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत प्रवर्तन प्रमुख अनिल गुप्ता , एकल अभियान अध्यक्ष सतीश जायसवाल,

भाजपा वरिष्ठ नेता ब्रज बिहारी प्रसाद, राजेंद्र कुमार वर्मा, अशोक कांस्यकार, विजय चंद्रशेखर, शंभू साहू, अनिल ठाकुर, रामलाल उरांव, दीपक साहू, गोपाल प्रसाद, नीरज गुप्ता, मनीष गुप्ता, दिलीप ठाकुर,प्रियांशु कुमार, यशस्वी ओझा, संजय शर्मा, अभिषेक शर्मा, निधिकांत प्रसाद, मनोज साहू, हसमुख रंजन, प्रमोद प्रजापति, ममता देवी, सुनीता अग्रवाल, बीना देवी, ममता देवी, बेला देवी, मधु खत्री, पूनम देवी, नेहा देवी, रूबी देवी, मेघा कुमारी इत्यादि राम भक्त एवं माताएं बहने हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular