अवसर पर,भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।
सहजाद आलम महुआडांड़*महुआडांड़ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा चौक पर प्रशासनिक पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी भाजपा पार्टी समेत अन्य दल व विभिन्न समाज के लोगों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती व झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बैगा पुरोहित अगुवाई में माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने सबसे पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड स्थापना दिवस की लोगों को बधाई दी।आगे वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की शोषण व उत्पीड़न से मुक्ति के लिए अंग्रेजों के विरूद्ध उलगुलान किया था। उन्होंने ने आजादी व लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

भगवान बिरसा मुंडा का संक्षिप्त परिचय
उनका जन्म 15 नवंबर, 1875 को झारखंड के उलीहातु गांव में हुआ था।उनके पिता का नाम सुगना मुंडा और माता का नाम करमी मुंडा था।बिरसा मुंडा ने साल्गा गांव में शुरुआती पढ़ाई की और फिर चाईबासा के गोस्नर इवेंजेलिकल लुथरन चर्च स्कूल में पढ़ाई की।बिरसा मुंडा ने अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल तब बजाया था जब वे 25 साल के भी नहीं हुए थे।बिरसा मुंडा ने अंग्रेज़ों द्वारा लागू जमींदारी प्रथा, धर्मांतरण, और जनजातियों के पारंपरिक जीवन पर हो रहे अत्याचारों के ख़िलाफ़ संघर्ष किया।बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, ज़मीन जैसे संसाधनों की रक्षा, नारी की रक्षा और सुरक्षा, और अपने समाज की संस्कृति की मर्यादा बनाए रखने के लिए उलगुलान किया। बिरसा मुंडा को धार्मिक गुरु के रूप में मुंडा समाज में स्थापित हो चुके थे।बिरसा मुंडा ने एक दिन घोषणा की कि वह पृथ्वी पिता यानी ‘धरती आबा’ हैं।और मुंडा समुदाय को लोग उन्हें भगवान की तरह मानने लगे।

पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दल व समाज के लोग रहें मौजूद।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में लातेहार उप विकास आयुक्त, महुआडांड़ अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा व अन्य अधिकारीगण, वहीं कांग्रेस के कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामनरेश ठाकुर, पंचायती राज जोनल कोर्डिनेटर अजित पाल कुजूर, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहैल, कांग्रेस नेता रानु खान, नुरुल अंसारी, बसारत अली, नसीम अंसारी, विजय नगेसिया, सत्यप्रकाश हुरहुरिया, दिपांशु मिंज, प्रोतश तिर्की, शाहपुर सेक्टर अध्यक्ष सुबोध खलखो, अमलराज खलखो,

शकील खान उर्फ पप्पू, रवि तिर्की, जेवियर एक्का, कांग्रेस मिडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, दिलीप टोप्पो, खुशदिल खान, अफरोज खान, अमरेश एक्का, विजय बेक, चितरंजन उरांव, नवीन मिंज, शहीद अख्तर, रॉबर्ट सर, सलमान अहमद, अनुरवि खाखा, अतुल केरकेट्टा, अभिषेक केरकेट्टा वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल,पूर्व जिला परिषद एगनेसिया गिद्ध, वहीं भाजपा से जिला मंत्री शम्भू प्रसाद,केशवर जायसवालआंनद किशोर नाथ शाह,मोहन यादव,संजय राय,सुनील जायसवाल,सिम्पल कुमार, बैजनाथ प्रसाद,दीपक कुमार,सतीश प्रसाद,सभी समाज के गणमान्य व्यक्ति समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

