spot_img
Homeबड़ी खबरेभगवान बिरसा की गौरव गाथा युगों - युगों तक प्रेरणा देती रहेगी:सुनील...

भगवान बिरसा की गौरव गाथा युगों – युगों तक प्रेरणा देती रहेगी:सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष जय श्रीराम समिति।

अनामिका भारती।लोहरदगा:स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर जय श्रीराम समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की शंख नदी के समीप अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने आदिवासियों को जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए प्रेरित किया था।आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले भगवान बिरसा ने उलगुलान क्रांति का आह्वान किया। भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों – युगों तक हमें प्रेरणा देती रहेगी।मौके पर सुनील अग्रवाल, प्रदीप साहू,विक्की कसेरा,अजय सोनी,जीवनराज मेहता,विनोद साहू,अमित कुमार, बजरंग करूआ, अनुज महतो आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular