spot_img
Homeराजनितिलोहरदगा में इण्डिया गठबंधन भारी मतों से विजयी होगी : निशीथ जायसवाल।

लोहरदगा में इण्डिया गठबंधन भारी मतों से विजयी होगी : निशीथ जायसवाल।

अनामिका भारती।लोहरदगा: 14 नवंबर 2024 दिन गुरुवार को लोहरदगा ज़िला कांग्रेस की अहम बैठक की गई जिसमें बीते लोहरदगा विधानसभा चुनाव की परिचर्चा की गई।इस चुनाव के बाद कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बीच काफ़ी उत्साह एवं ख़ुशी देखी गई है। बैठक में कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने सभी पार्टी पदाधिकारियों,सभी प्रकोष्ठ एवं कार्यकर्ताओं को ज़िला कांग्रेस कमिटी की ओर से मेहनत

ईमानदारी एवं समर्पित पूर्वक कार्य करने के लिए आभार जताया और कहा कि इंडिया गठबंधन की लहर खूब चली एवं लोहरदगा की जनता ने आपार जनसमर्थन दिया है। विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने लोहरदगा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसबार लोहरदगा से गठबंधन दल के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उराँव भारी मतों से विजयी होंगे। लोहरदगा की जनता के लिए उनके द्वारा किये गए कार्य एवं गठबंधन सरकार के द्वारा किये गए लोक कल्याणकारी कार्य का और उनके कार्यों से आम जनता बहुत ही अधिक प्रभावित हुई है। जिसका ही परिणाम है कि आज लोहरदगा की जनता ने 73 प्रतिशत से अधिक मतदान के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है। वर्तमान विधानसभा चुनाव सभी समाज वर्ग युवा, बुजुर्ग , महिला का सहयोग प्राप्त हुआ जिसके फलस्वरूप परिणाम काफ़ी सकारात्मक रहा, चुनावी महासमर के पश्चात लोहरदगा की जनता का मिज़ाज काफ़ी हर्षपूर्वक देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular