spot_img
Homeराजनितिलातेहार जिले में इंडिया महागठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी का सुपाड़ा साफ...

लातेहार जिले में इंडिया महागठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी का सुपाड़ा साफ करते हुए 2. 0 से बढ़त बना ली है। दीपू सिन्हा

आकाश कुमार चंदवा:लातेहार झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण लातेहार जिले में इंडिया महागठबंधन ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ करते हुए 2–0 की बढ़त बना ली है। कल संपन्न हुए विधानसभाओ के मतदान में मतदाताओं के रुझान के अनुसार लातेहार जिले की दोनों विधानसभा क्रमशः मनिका एवं लातेहार में महागठबंधन के प्रत्याशी श्री रामचंद्र सिंह एवं श्री वैद्यनाथ राम भारी बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं।पहले चरण में 43 सीटों पर हुए मतदान के बाद मतदाताओं के रुझान को देखते हुए यह पता चलता है की माननीय हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन की सरकार एक बार फिर से भारी बहुमत से झारखंड में बनने जा रही है।

पहले चरण में इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवारों के प्रति जनता के भारी रुझान एवं मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं साथ ही इंडिया महागठबंधन घटक दलों के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जोहार करते हुए ,दिल से शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए जन विरोधी, सांप्रदायिक एवं तानाशाह भारतीय जनता पार्टी की विघटन कारी नीतियों एवं झूठ के खिलाफ भारी एकजुटता का परिचय देते हुए इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान किया एवं करवाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular