अनामिका भारती:लोहरदगा/भंडरा: भंडरा प्रखण्ड में प्रखण्ड अध्यक्ष जुगल भगत की अगुवाई में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इसी क्रम में प्रखण्ड के बड़ा अम्बेरा, बण्डा आकाशी, कुम्हारिया अम्बा टोली, नगड़ी, मकुंदा, तेतरपोका, नवडीहा, काशपुर आदि गांवो में जनसंपर्क कर गठबंधन के प्रत्यासी डॉ0 रामेश्वर उरांव के पक्ष में वोट देने की अपील की गई। प्रखण्ड अध्यक्ष जुगल भगत ने कहा कि हमारे प्रत्यासी डॉ0 रामेश्वर उरांव ने पिछले पांच वर्षो में लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है।आज हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिये कार्य किया है।

डॉ0 रामेश्वर उरांव के विकास की सोच की ही देन है कि आज गांव गांव तक पेयजल उपलब्ध है। डॉ रामेश्वर उरांव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गठबंधन सरकार के द्वारा किए गए उपलब्धियां के बारे में भी चर्चा की। कहा कि गठबंधन सरकार गरीब, गुरबा की सरकार है और ये जनता की हित में काम करती है। इसलिए सरकार ने जनता के हित में महिलाओं को दिए गए सम्मान के बारे में भी चर्चा किये। 50 वर्ष की महिलाओं को पेंशन का लाभ, मईंया योजना 18 से 49 वर्ष की प्रत्येक महिलाओं को एक-एक हजार रुपया दिया जाता है। साथ ही 200 यूनिट बिजली फ्री, बिजली बिल माफी योजना, दो लाख किसानों का ऋण माफ, अबुवा आवास योजना, राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के बारे में बताया। जनसम्पर्क में जशपुर के विधायक विनय भगत, प्रखण्ड अध्यक्ष जुगल भगत, जिला मीडिया प्रभारी रामाधार पाठक, डोमना उरांव, शशिकांत उरांव, गंगा उरांव, सुशील उरांव, समेत भंडरा प्रखण्ड के समर्थक उपस्थित हुए।