अनामिका भारती।लोहरदगा/सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के सुदुर्वर्ती क्षेत्र उरु कदम टोली में अधेड़ व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।इलाज हेतु एम्बुलेंस 104 की मदद से सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत स्थित उरु कदम टोली में देखने को मिला बताया जाता है

कि अधेड़ व्यक्ति किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरले ग्राम निवासी 50 वर्षीय जगदीश उराँव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।कीटनाशक सेवन करने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने देहाती नुस्खे के तहत प्राथमिक उपचार किया था। जिसके बाद जगदीश उराँव को उल्टी एवं दस्त हुआ लेकिन कीटनाशक से पूरे शरीर में जहर फैल गया और इलाज में देर होने के कारण अचेत अवस्था से बाहर नही आया। जिसकी सूचना पंचायत मुखिया को मिलते ही उनके द्वारा एम्बुलेंस 104 को अवगत कराते हुए इलाज हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा में रविवार को भर्ती कराया गया।

परंतु इलाज के दौरान जगदीश उराँव की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए परिजनों को जानकारी दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि मेरले निवासी जगदीश उराँव प्रदेश कमाने गया था। उसके बाद कब लौटा और कहाँ रहता था इसकी जानकारी परिजनों को नही थी। जगदीश उराँव शनिवार को साप्ताहिक बाजार डांडू गया था और कीटनाशक का सेवन कब किया किसी को जानकारी नही हुआ। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिलते ही पंचायत मुखिया के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराते हुए सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया। लेकिन काफी समय बीत जाने के करण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
