spot_img
Homeराजनितिकैरो प्रखंड अध्यक्ष अनीश अहमद एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने...

कैरो प्रखंड अध्यक्ष अनीश अहमद एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने चलाया जनसम्पर्क अभियान।

अनामिका भारतीलोहरदगा/कैरो: कैरो प्रखंड के हनहट गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर मननीय मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ0 रामेश्वर उरांव के पक्ष में मतदान करने के लिये अपील किया गया। इसमें काँग्रेस की नीति एवं सिद्धांतो को गजर घर तक पहुंचाया गया।हाजी शकील ने जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने कहा कि कांग्रेस के गठबंधन की सरकार ही समाज के अंतिम पायदान में बैठे हुए जनता का विकास कर सकती है।

आज अबुवा आवास, मईया सम्मान योजना सर्वजन पेंशन योजना काँग्रेस के विकास की नित नए आयाम गढ़ रहे हैं। रामेश्वर उरांव जी ने आपमे पिछले कार्यकाल में कोरोना जैसे महामारी में जनता के साथ कदम कसे कदम मिलाकर खड़े रहे। दूसरे लोग सिर्फ वायदे करते हैं हमने कार्य करके दिखाया है। जिले में लाखो की संख्या में ग्रीन कार्ड बनाकर गांव गांव में पी सी सी, अखड़ा , मसना एवं श्मसान घेराव हेतु रामेश्वर उरांव जी गरीबो के विकास के लिए कार्य किये हैं।

रामेश्वर उरांव जी लोहरदगा की जनता के दिलो में बसते है जिसका परिणाम कल के जनसभा में आपार भीड़ देखकर पता चल ही गया है। यकीन है कि इसबार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा। अनीश अहमद ने कहा कि इसबार हमे ध्यान देना है कि बोटिंग प्रतिशत में कमी न हो तथा वोट देने से कोई व्यक्ति छूट न जाय। शतप्रतिशत मतदान ही लोहरदगा का कायाकल्प करने में पत्थर का मिल साबित होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular