बालूमाथ। लातेहार विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो को के लिए बड़ा झटका लगा है झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष उपेंद्र यादव व बालूमाथ प्रखंड 20 सूत्री सदस्य अरविंद यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लातेहार झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव को अपने लेटर हेड पर इस्तीफा पत्र के माध्यम से इस्तीफा दिया है। पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वर्तमान विधायक सह राज्य के शिक्षा मंत्री वैधनाथ राम द्वारा बराबर यादव समाज के प्रति विरोधाभाषी बयान और टिप्पणी की जाती है, एवं उनके पांच बर्षो का कार्यकाल अच्छा नहीं रहा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ जिससे वह काफी नाराज हैं। बीते कुछ दिनों पहले बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, महागठबंधन के नेता सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसे लेकर यादव समाज में नाराजगी है। झामुमो जिला अध्यक्ष द्वारा मुझे काफी मान सम्मान मिला। उसका वह आदर करते हैं।
