spot_img
Homeराजनितिआजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री ने चुनावी तैयारी का लिया...

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री ने चुनावी तैयारी का लिया जायजा

अनामिका भारती लोहरदगा लोहरदगा :आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शुक्रवार को लोहरदगा बरवा टोली स्थित राम लखन प्रसाद के आवास में जिला संयोजक मंडली के सदस्यों, जिला कमेटी के पदाधिकारीयों ,महिला मोर्चा के पदाधिकारीयों, अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारीयों, युवा मोर्चा के संयोजको एवं पदाधिकारीयों, नगर के पदाधिकारीयों ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारीयों, बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारीयों तथा सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लिया। इस क्रम में पदाधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने कहा की 5 नवंबर को चूल्हा प्रमुखों कि होने वाला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसमें दस हजार से ज्यादा चूल्हा प्रमुख और पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इस दिन से ही सही रुप में हमारा चुनावी सफर शुरू होगा और हम एक ऐतिहासिक जीत के लिए चूल्हा से लेकर जिला तक एक रणनीति के तहत चुनाव लड़ेंगे। 5 नवंबर को ही चुनावी रण का आगाज किया जाएगा ।इस दिन के बाद पूरा लोहरदगा आजसू मय हो जाएगा। इस दिन के बाद लोहरदगा का एक एक व्यक्ति आजसू का नाम लेगा और हम यह अपने कार्य और मेहनत से करके दिखाएंगे ।हम एक एक गांव जाएंगे एक-एक गली की पदयात्रा करेंगे और एक एक घर तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। नीरू शांति भगत अपने संबोधन में कहा कि हम सब मिलकर लोहरदगा का भाग्य बदलने कार्य करेंगे और इसकी शुरुआत 5 तारीख से की जाएगी और अनवरत ये जारी रहेगा।लोहरदगा विधानसभा सहप्रभारी राम लखन प्रसाद ने कहा कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए पूरे मनोयोग के साथ हम यह चुनाव को लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। इसके लिए एक एक कार्यकर्ता तैयार है। आगे भी हम साथ मिलकर एक नया लोहरदगा बनाने की कोशिश करेंगे ।जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने कहा कि केंद्र जिला पंचायत प्रखंड ग्राम तक एक-एक कार्यकर्ता सदैव तैयार और तत्पर है ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के अलावा जिला संयोजक मंडली जिला के सभी पदाधिकारी नगर के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, बुद्धिजीवी मंच, अल्पसंख्यक मोर्चा ,नगर कमेटी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा तथा केंद्रीय एवं जिला के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।सभी ने एक सुर में कहा 5 तारीख की सभा को ऐतिहासिक बनाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular