spot_img
Homeलाइफस्टाइलजीटीपीएस में किया गया क्राफ्ट, रंगोली एवं विज्ञान- प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

जीटीपीएस में किया गया क्राफ्ट, रंगोली एवं विज्ञान- प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

निर्णायक मंडली के द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान न कर सभी को सर्वोत्तम घोषित किया गया।

अनामिका भारती:लोहरदगा:दीपोत्सव के अवसर पर ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में क्राफ्ट,रंगोली एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला के पूर्व अध्यक्ष राजमोहन प्रियदर्शी के अलावे भारी संख्या में अभिभावक एवं नगर के गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। रंगोली प्रतियोगिता में महालक्ष्मी, सीता-राम, मंडला, आत्मनिर्भर भारत, महापर्व छठ, फूलों की रंगोली, पर्यावरण अनुकूलन,

और महिला- उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस किया गया और एक से बढ़कर एक रंगोली कला का प्रदर्शन किया गया। सात सदस्यीय निर्णायक मंडली के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण किया गया किंतु सभी रंगोली अपने आप में भव्य एवं खूबसूरती दर्शा रहे थे ।फलस्वरुप निर्णायक मंडली के द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान न कर सभी को सर्वोत्तम घोषित किया गया। इसी प्रकार आर्ट शिक्षक के निर्देशन में एक से बढ़कर एक आकर्षक क्राफ्ट बच्चों के द्वारा बनाए गए। जबकि, विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा बायो रिमिडेशन,

इको इन्नोवेटिव सिटी, करेंट क्राफ्टर, वॉटर पॉल्यूशन विजुअल मॉडल, 3डी मॉडल ऑफ़ ह्यूमन आई ,इलेक्ट्रिकल पोल मॉनिटरिंग सिस्टम, वेस्ट टू एनर्जी, स्पेस सटल, खालिदोस्कोप, आदि विषयों पर आकर्षक एवं शिक्षाप्रद मॉडल प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य एस के झा ने इस भव्य आयोजन संपादित कराने वाले सभी शिक्षकों, प्रतिभागी छात्रों और सहयोगी अभिभावकों को बधाई एवं प्रकाश पर्व दीपावली, आस्था का पर्व छठ और भैया दूज की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular