। ब्यूरो चीफ अनामिका भारती:लोहरदगा:गुरुवार को एनडीए की प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने किया नामांकन । नामांकन से पूर्व नीरू शांति भगत ने जिन्गी गांव जाकर अपने कुल देवता को नमन किया। तत्पश्चात स्वर्गीय कमल किशोर भगत के स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित की ।उसके बाद शिव मंदिर ,हनुमान मंदिर गुदरी बाजार ,झखरा कुंबा, बाबा दुखन शाह के मजार तथा बाबा मठ में माता टेक कर जीत की दुआ मांगी । जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो धर्मपत्नी नेहा महतो उपस्थित हुई ।अपने संबोधन में नेहा महतो ने कहा कि आज आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद देखकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा और आप लोगों का प्यार देखकर लग रहा है कि, एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत की जीत निश्चित है। इन्होंने कहा कि यहां के भी वर्तमान विधायक झारखंड के वित्त मंत्री रहते हुए लोहरदगा विधानसभा के लिए कोई भी कार्य अच्छा नहीं किये जो आज की भीड़ ने बता दिया कि वर्तमान विधायक से यहां की जनता काफी नाराज है ।इन्होंने आदिवासी ,अल्पसंख्यक या किसी भी जाति के लिए कोई अच्छा कार्य नहीं किया। इन्होंने सिर्फ अपना विकास किया । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि यहां के विधायक ने सिर्फ अपना विकास किया है। जनता त्रस्त नेता मस्त वाली कहावत चरितार्थ है।अभी समय है झामुमो , कांग्रेस , राजद की सरकार को उखाड़ फेंकना है।भाजपा एवं आजसू पार्टी मिलकर सरकार को उखड़ फेंकेंगे ।सभा को संबोधित करने वालों में आजसु पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ शाहदेव, सूरज अग्रवाल ,केंद्रीय महासचिव अंजू देवी ,भाजपा के राज किशोर महतो, बृज बिहारी प्रसाद, त्रिवेणी दास, चंद्रशेखर अग्रवाल ,अजय पंकज ,भाजपा के लोहरदगा विधानसभा प्रभारी सुनीता सिंह ,जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी ,आजसु पार्टी के मुख्य संयोजक कवलजीत सिंह ,जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ,केंद्रीय सदस्य जहांगीर आलम ,केंद्रीय सचिव राम लखन प्रसाद, महिला अध्यक्ष अनीता साहू, मालती टोप्पो ,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी, नगर अध्यक्ष अशोक साहू ,कार्यकारी अध्यक्ष राजन मेहता, बैजनाथ प्रसाद, भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन साहू अजातशत्रु ,वाल्मीकि कुमार ,सजल कुमार, पशुपति नाथ पारस, सत्यम कुमार ,राज साहू ,सहित सैकड़ो भाजपा तथा एनडीए के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। आजसु पार्टी में आस्था रखते हुए कांग्रेस से सैकड़ो कार्यकर्ता ने पार्टी का दामन थामा।
Our Visitor
0
3
9
1
2
1
Views Today : 28
Total views : 51177