spot_img
Homeराजनितिझामुमो जिला समिति की संगठनात्मक मजबूती हेतु जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता...

झामुमो जिला समिति की संगठनात्मक मजबूती हेतु जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में हुई संपन्न।

अनामिका भारती:लोहरदगा:झामुमो जिला समिति के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में पार्टी की मजबूती हेतु रणनीति बैठक संपन्न हुआ। मौके पर जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में जिला समिति एवं प्रखंड के पदाधिकारी के साथ बैठक कर संगठन के मजबूती को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। इधर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन करने में अग्रणी भूमिका निभाने का कार्य कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे झारखंड प्रदेश में विकास की लहर दौड़ा रखी है। जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि कुछ दिन बाद पूरे झारखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है इस चुनाव में पूरे राज्य से भाजपा का सफाया होगा उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति सिद्दांत को जन-जन तक पहुंचाएं और जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य कर दिखाएं। मौके पर केंद्रीय सदस्य समीद अंसारी ,जिला सचिव अनिल उरांव, महिला जिला अध्यक्ष सरिता भगत ,युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, छात्र जिला अध्यक्ष सोमी उरांव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आतिम टोप्पो, बुद्ध जी मोर्चा जिला अध्यक्ष सायमन्द लोहरा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश साहू मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular