, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में नेताओं का आना-जाना जारी है। ऐसे में कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव के भाजपा में शामिल होकर हटिया से चुनाव लड़ने की योजना पार्टी ने बना ली है। बीजेपी में जाने के लिए उनका रास्ता साफ हो गया है। बीजेपी से उनको हरी झंडी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अजय नाथ शाहदेव की वार्ता हो गई है और वे जल्द ही औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद वह हटिया के उम्मीदवार हो सकते हैं। इसके साथ ही हटिया से वर्तमान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल को पार्टी बगल की सीट रांची में शिफ्ट कर रही है। नवीन जायसवाल रांची से उम्मीदवार हो सकते हैं,अजय नाथ शाहदेव पहले भी भाजपा में रह चुके हैं, लेकिन 2014 के बाद वो दोबारा कांग्रेस में चले गए थे।
Our Visitor
0
3
9
0
9
8
Views Today : 70
Total views : 51148