अनामिका भारती।लोहरदगा: विश्व एड्स दिवस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति ,आईसीटीसी एवं एसटीआई/आरटीआई लोहरदगा के सौजन्य से जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें मुख्य रूप से गिरीवर शिशु सदन उच्च विद्यालय के विद्यार्थी,शिक्षक ,सदर अस्पताल के कर्मचारी, पदाधिकारी एवं झारखंड सेवा मंडल के सदस्य शामिल हुए।रैली को सिविल सजन डॉ शम्भुनाथ चौधरी के के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान किया गया।

नोडल अधिकारी, एपीएम, एपीसी,आईडीएसपी से प्रभात जी,आईसीटीसी से डॉ अर्चना प्रसाद, मो आबीद, बिंदेश्वर भगत, निलेश,अनुराग, किरण आदर्श, सीता, अस्पताल के सभी कर्मचारी एवं हिंडाल्को के पदाधिकारी अनन्य डे, भास्कर गुप्ता आदि शामिल हुए।
जागरुकता रैली में एड्स जागरूकता संबंधी नारों द्वारा सोमार बाजार,न्यू रोड, बगड़ू मोड़ ,पावरगंज होते हुए पुनः सदर अस्पताल परिसर पहुंची।पुनः 12 बजे सदर अस्पताल के सभागार में एक सेंसेटीजेसन सह कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन डॉ शम्भूनाथ चौधरी के द्वारा किया गया। जिसमें हिंडाल्को द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बल का वितरण पीएलएचआईवी के मरीजो के बीच किया गया। कार्यक्रम में जिला के विभिन्न पंचायतो के मुखिया एवं अस्पताल कर्मी शामिल हुए।